दो पर मामला दर्ज, प्रेम प्रसंग का मामला

खेत से शव बरामद होने पर लोगों में दहशत बड़हरा (आरा) : स्थानीय पुलिस ने केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप से मोहनपुर करजा गांव के खेत से एक युवक का शव बरामद किया है. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों […]

खेत से शव बरामद होने पर लोगों में दहशत

बड़हरा (आरा) : स्थानीय पुलिस ने केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप से मोहनपुर करजा गांव के खेत से एक युवक का शव बरामद किया है. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है
कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. घटनास्थल से युवक की पहचान के लिए कोई भी वस्तु नहीं मिल पायी है. फिलहाल मामला दर्ज करते हुए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. वहीं युवक की शिनाख्त को लेकर आसपास के थानों में उसका फोटो भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह की पुष्टि हो पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >