वेट लिफ्टिंग में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा

खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीता बक्सर : झारखंड के धनबाद (कतरास) में आयोजित पूर्वी भारत पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के वेट लिफ्टरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा दिया. इस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाडि़यों ने भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन […]

खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीता

बक्सर : झारखंड के धनबाद (कतरास) में आयोजित पूर्वी भारत पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के वेट लिफ्टरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा दिया. इस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाडि़यों ने भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से तीन स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक जीत अपनी मेधा का परिचय दिया.
120 किलोग्राम भार वर्ग में अविनाश सिंह उर्फ बमबम सिंह पुत्र बृजबिहारी सिंह अधिवक्ता निवासी वीरपुर वर्तमान में सचिवालय लिपिक पद पर कार्यरत ने सर्वाधिक 780 किलोग्राम भार उठा कर एक स्वर्ण पदक तथा 120 किलो भार वर्ग के बेंच प्रेस में 190 केजी भार उठा कर कुल 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किये. जिले के ही ग्राम लखराज डिहरा निवासी संतोष कुमार दुबे ने 142.5 केजी भार उठा कर रजत पदक प्राप्त किये.
वहीं 93 किलोग्राम भार वर्ग में जिले के पुलिया गांव निवासी अधिवक्ता चंद्र प्रकाश राय के पुत्र सुबोध कुमार ने 585 किलोग्राम वजन उठा कर कांस्य पदक हासिल किये.
ग्राम कुलहडि़या निवासी चितरंजन सिंह ने 105 किलोग्राम भार वर्ग में 190 किलोग्राम भार उठा कर रजत पदक पर कब्जा जमाया तो 59 किलोग्राम भार वर्ग में बक्सर के वीडियो वाल्व कॉलोनी निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र गुतेश्वर सिंह ने स्वर्ण पदक 430 किलोग्राम वजन उठा अपने नाम कर लिये. गोलंबर के राज हेल्थ क्लब के इन खिलाडि़यों के कोच चंदन सिंह अपने होनहार खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >