अगलगी में दर्जनों झोपडि़यां जलीं

अग्निशमन दल ने पहुंच कर आग पर पाया काबू बक्सर : नगर के बस पड़ाव के पास शांति नगर स्थित दर्जनों झोपड़ियों में आग लग गयी, जिससे कई लोग बेघर हो गये. जानकारी के अनुसार, झोपड़ी में रहने वाले लोगों के खाना बनाने के दौरान चिनगारी निकली, जिससे धू-धू कर झोपड़ी जलने लगी. पछुआ हवा […]

अग्निशमन दल ने पहुंच कर आग पर पाया काबू

बक्सर : नगर के बस पड़ाव के पास शांति नगर स्थित दर्जनों झोपड़ियों में आग लग गयी, जिससे कई लोग बेघर हो गये. जानकारी के अनुसार, झोपड़ी में रहने वाले लोगों के खाना बनाने के दौरान चिनगारी निकली, जिससे धू-धू कर झोपड़ी जलने लगी. पछुआ हवा बहने के कारण जलने वाले झोपडि़यों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी.
तब तक स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दो अग्निशमन यंत्र लेकर तुरंत एसआइ धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के द्वारा शुरू हुआ और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी में झोपड़ी में रहने वाले लोगों के खाने-पीने के सामान, कपड़ा और बिस्तर जल कर राख हो गया. इसके अलावा नहर किनारे लगे शीशम के पेड़ भी जलने लगा जिसे अग्निशमन के दल ने बुझाया.
अगलगी में गेहूं के बोझे जल कर राख : इटाढ़ी. स्थानीय थाना क्षेत्र के करमी गांव में अगलगी की घटना होने हरेश राम के खलिहान में आग लगाने से सैकड़ो गेहूं की बोझा खलिहान में जलकर राख हो गया. पीडि़ता परिवार ने इसकी सूचना थाना एवं अंचल कार्यालय को दिय हैं.
आग लगने से दो बीघा गेहूं जलकर राख : राजपुर. प्रखंड क्षेत्र के कुसही गांव के किसान राजू यादव के खेत में मंगलवार की दोपहर में आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को अचानक कहीं से चिनगारी निकली और तेज हवा के कारण खेत में आग पकड़ लिया और देखते-ही-देखते तेज लौ के साथ जलने लगी. जिला पार्षद संजय सिंह उर्फ संतोष यादव ने जिलाधिकारी से पीड़ित को मुआवजा राशि देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >