कुव्यवस्था के बीच बंटी पेंशन राशि विकलांगो को नहीं मिल रहा है योजना का लाभ

डुमरांव़ : सरकार विकलांगों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है़ं, लेकिन ये सरकारी अभियान इनकी किस्मत बदलने में नाकाम साबित हुए है़ं इसकी गवाही तसवीर दे रही है. दस बजे से पछुआ हवा धपती धूप के बीच पड़ा लड़का रहनुमाओं का आईना दिखा रहा है. इसको देख कर हर कोई आंख […]

डुमरांव़ : सरकार विकलांगों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है़ं, लेकिन ये सरकारी अभियान इनकी किस्मत बदलने में नाकाम साबित हुए है़ं इसकी गवाही तसवीर दे रही है. दस बजे से पछुआ हवा धपती धूप के बीच पड़ा लड़का रहनुमाओं का आईना दिखा रहा है. इसको देख कर हर कोई आंख मूंद ले रहा है और प्रशासन की ऐसी व्यवस्था को कोश रहा है़ ऐसे दर्जनों विकलांग कमजोर यादास्त या अस्वस्थ लोग रिक्शा ,

ठेला पर बोरा जैसे लाभुक लाद कर कड़ी धूप में प्रखंड मुख्यालय में पहुंच रहे है़ं और पेड़ के नीचे या बरामदेे के फर्श पर लिटा दिये जा रहे है़ और पांच छह घंटे बाद इन लोगों को सामाजिक सुरक्षा से मिलने वाला विकलांगता पेंशन वितरण किया जा रहा है़ सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन पाने वाले वृद्धा पेंशन, लक्ष्मीबाई, विधवा सहित अन्य लोग प्रशासन के लापरवाही से जूझ रहे हैं. ऐसी गंभीर समस्या राजनीतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से हानिकारक है.

गुणवत्ता के दृष्टि से प्रभात खबर द्वारा बार बार पेंशन वितरण की कुव्यवस्था की समस्या उठाने के बाद भी समस्या ज्यों के त्यों बरकरार है. प्रखंड विकास पदाधिकारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकरी योजनाओं के लिए प्रशासन गंभीर है जुलाई से फरवरी तक पेंशन वितरण किया जा रहा है़ अब जो पेंशन की राशि आयेगी़ संबंधित लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जायेगा़ सभी लभार्थियों का खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया है़, ताकि पेंशन योजना का लाभ मिल सके़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >