चैती छठ . पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में रही चहल-पहल

सूर्य को पहला अर्घ आज बक्सर/डुमरांव : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा सोमवार को नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया़ मंगलवार को छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ और बुधवार को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ देंगे. चैती छठ पर्व को लेकर गोला रोड, शहीद गेट, चूड़ी बाजार, स्टेशन रोड […]

सूर्य को पहला अर्घ आज

बक्सर/डुमरांव : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा सोमवार को नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया़ मंगलवार को छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ और बुधवार को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ देंगे. चैती छठ पर्व को लेकर गोला रोड, शहीद गेट, चूड़ी बाजार, स्टेशन रोड में लगी फलों सहित अन्य दुकानों पर छठव्रतियों के परिजनों की काफी भीड़ लगी रही. स्थानीय दुकानदार महादलित परिवारों से पर्व के पूर्व ही ऑर्डर पर दउरी व सुपली बनवा लेते हैं.
प्रत्येक छठव्रती को एक दउरा व दो सुपली की जरूरत होती, जिसके साथ भगवान सूर्य को अर्घ देतीं हैं. मौसम की बेरूखी व भगवान भास्कर की तेज धूप की वजह से व्रती काफी परेशान हैं, लेकिन आस्था ऐसी है कि चेहरे पर सिर्फ मुस्कान ही दिखाई दे रही है. वहीं, छठिया पोखरा पर समिति द्वारा पोखर के चारों तरफ रोशनी की व्यवस्था के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गयी है.
वहीं, बक्सर. लोक आस्था व सूर्योपासना का पर्व चार दिवसीय चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को बक्सर में भी व्रतियों के खरना के साथ शुरू हुआ. व्रतियों ने गंगा स्नान कर अपने-अपने घरों में और घाटों पर छठ मइया के गीत गाते हुए खरना किया और प्रसाद बना कर ग्रहण किया और अन्य को भी बांटा. इसके बाद व्रती मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को शाम में अर्घ्य देंगे और बुधवार को उदीयमान सूर्य को सुबह में व्रती अर्घ्य देंगे.
व्रती प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी को जलावन के रूप में अपना कर स्वयं खीर बनायी और प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया. पंडित शुडू बाबा ने बताया कि सूर्योपासना का छठ व्रत करने से व्रती को मानसिक शुद्धता होती है. और आत्मिक शांति मिलती है.उन्होंने बताया कि छठ व्रत करने वाले व्रती अपने मनोवांछित मनोकामना पूर्ण होने पर करते हैं या फिर भगवान भास्कर से आगे मनोकामना पूर्ण होने के लिए करते हैं. छठ को लेकर व्रतियों ने शहर के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >