आग बुझाने के दौरान दो जख्मी, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
डुमरांव/सिमरी़ : सोमवार की दोपहर प्रखंड के सिमरी स्थित मुख्य बाजार के समीप दुद्धी पट्टी मौजा में आग लगने से दस झोंपड़ीनुमा मकान सहित 16 बकरियां झुलस गयी़ं आग की खबर जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली़ सभी मौके पर पहुंच गये और आग को बुझाने में लग गये. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया़
हालांकि आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और अपना काम शुरू किया़ आग बुझाने के दौरान मोहल्ले के वाजिद अली व याकत अली नामक दो युवक जख्मी हो गये, जिनका इलाज पीएचसी में कराया गया़ अगलगी की सूचना जैसे ही जिला पार्षद प्रत्याशी रामावती देवी को मिली, वे सामाजसेवी विजय कुमार मिश्रा व मारर्कंडेय राय चौधरी समर्थकों के साथ मौके पहुंच गयीं आैर घटना की जानकारी लीं.
इस घटना में नुकसान निजाकत अली, वाजिद अली, फिरोज अंसारी, कनिलमुनी, देवमुनी कुर्मी, नागेंद्र, महेश, नूर मोहम्मद, जिसमें निजाकत अली की छह बकरियां, वाजिद अली की तीन बकरियां, फिरोज अंसारी की छह बकरियां व नूर मोहम्मद की एक बकरी झुलस गयी़ वहीं, देवमुनि कुर्मी के द्वारा गाय बेच कर रखा गया 30 हजार नकदी रुपया भी जल गया.
