आग लगने से दो बीघा गेहूं राख

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी लाग राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के जमौली डेरा गांव के किसान कादिर चौहान के खेत में रविवार की सुबह बिजली की शॉट सर्किट से आग लगने से दो बीघा में लगा गेंहू का फसल जल कर राख हो गया़ इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि खेत के बगल […]

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी लाग

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के जमौली डेरा गांव के किसान कादिर चौहान के खेत में रविवार की सुबह बिजली की शॉट सर्किट से आग लगने से दो बीघा में लगा गेंहू का फसल जल कर राख हो गया़ इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि खेत के बगल से ही बिजली का तार गुजरता है, जो जर्जर अवस्था में था़ इसको लेकर विभाग को कई बार सूचना दी गयी थी, लेकिन इसके बावजूद तार को नहीं बदला गया था़ तभी रविवार की सुबह में तार अचानक टूट का गिर गया.
संयोग था कि उस समय वहां पर कोई किसान नहीं था अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी़ लेकिन, जैसे ही आग की लपटें तेज हुईं आसपास के खेतों में गेहूं की कटनी कर रहे किसानों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया. लेकिन, तब तक गेंहू की फसल धू-धू कर जल कर राख हो गयी. इसके बाद किसानों ने किसी तरह से डीजल पंप सेट चलाकर आग पर काबू पाये. इस संबंध में पीडि़त किसानों से मुलाकात करने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह यादव ने जिलाधिकारी से किसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >