हादसा. तेज पछुआ हवा के कारण आग पर नहीं हो सका नियंत्रण

चूल्हे की चिनगारी से 20 घर राख डुमरांव : अनुमंडल के चक्की प्रखंड स्थित लक्ष्मण डेरा में चूल्हे से निकली चिनगारी से आग लगने के कारण मिट्टी व फूस से बने 20 घर जल कर राख हो गये. अगलगी की घटना शनिवार के दिन करीब 12 बजे की बतायी जाती है़ घटना की सूचना मिलते […]

चूल्हे की चिनगारी से 20 घर राख

डुमरांव : अनुमंडल के चक्की प्रखंड स्थित लक्ष्मण डेरा में चूल्हे से निकली चिनगारी से आग लगने के कारण मिट्टी व फूस से बने 20 घर जल कर राख हो गये. अगलगी की घटना शनिवार के दिन करीब 12 बजे की बतायी जाती है़ घटना की सूचना मिलते ही चक्की थानाध्यक्ष नारद मुनि मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया़ घटना उस समय घटी जब सभी पुरुष खेत में कटनी करने गये हुए थे़ जानकारी के अनुसार महिलाएं दोपहर का खाना घर में बना रही थी़ं
अचानक चूल्हे की चिनगारी से निकली आग ने झोंपड़ी को पकड़ लिया और देखते-ही-देखते आग की लपटें बीस घरों को अपने चपेट में लेे लिया़ हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत किया, लेकिन तेज पछुआ हवा के झोके के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच पीडि़तों के बीच तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी थी.
देर से पहुंची दमकल, लोगों में गुस्सा : आगजनी की इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा फौरन दमकल व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गयी, परंतु घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी, जिसके कारण ग्रामीणों के बीच काफी रोष व्याप्त था़
ग्रामीण श्रीराम यादव ने बताया कि हर वर्ष इस क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं घटती रहती हैं. बावजूद विभाग द्वारा दमकल की एक भी गाड़ी प्रखंड क्षेत्र के लिये उपलब्ध नहीं करायी गयी है, जिसके कारण आगजनी की छोटी घटना भी विकराल रूप धारण कर लाखों की क्षति पहुंचाती है़
इन लोगों की जलीं झोंपड़ियां
तारकेश्वर राजभर, परमेश्वरी देवी, राजकुमार राजभर, जितेंद्र राजभर, प्रभावती देवी, राकेश राजभर, राधा राजभर, धर्मेंद्र राजभर, सरजू बीन, रवींद्र बीन, सुरेश बीन, रमेश बीन, अरविंद राजभर, विश्वनाथ प्रसाद, सिद्धनाथ राजभर, सुरेंद्र बीन, मोतीचंद बीन, सोनू बीन.
घटना के दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम : घटना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने पहुंची, तब तक 20 घरों में रखे गये सारे सामान जल कर बरबाद हो गये थे.
इस अगलगी में योगेंद्र राजभर, सुरेश बिंद, राकेश राजभर, सूरज राजभर, सोनू बिंद के घरों की विशेष बरबादी हुई है़ घरों में रखे गये अनाज, कपड़ा, नकदी सहित अन्य सामान जल गये़ इस घटना के बाद इन परिवारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत अंचलाधिकारी को भी सूचित किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >