शहरी क्षेत्र में बंटी राशि. नप ने दिया स्वच्छ भारत मिशन का नारा

शौचालय की पहली किस्त बंटी डुमरांव : शनिवार को नगर भवन के सभागार में नगर पर्षद द्वारा आयोजित सादे समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी गरीबों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त की सूची के अनुसार राशि दी गयी़ लाभुकों को यह राशि बैंक खातें में भेजी जायेगी़ समारोह की अध्यक्षता […]

शौचालय की पहली किस्त बंटी

डुमरांव : शनिवार को नगर भवन के सभागार में नगर पर्षद द्वारा आयोजित सादे समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी गरीबों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त की सूची के अनुसार राशि दी गयी़ लाभुकों को यह राशि बैंक खातें में भेजी जायेगी़ समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन मोहन मिश्रा ने की. समारोह के दौरान नप प्रशासन ने बताया कि स्वच्छ डुमरांव, सुंदर डुमरांव के लिए सभी वार्डों से लाभुकों का चयन किया गया है़
इन लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 7500 रुपये की राशि भेजी जायेगी़ वहीं, 45 दिन बीतने के बाद दूसरी किस्त के रूप में 4500 रुपये की राशि प्रदान की जायेगी़ पहली किस्त की राशि से लाभुक अपने घरों व जमीन में खुदाई व दीवार की जुड़ाई करने के बाद इसका फोटोग्रॉफ नप प्रशासन को सौपेंगे. उसके बाद दूसरी किस्त खातें में डाली जायेगी़ मौके पर सिटी मैनेजर अनिल कुमार सिंह, जीतन यादव, वार्ड पार्षद अख्तर हुसैन, कसमुद्दीन, सुनील तिवारी, भूषण गोड़ सहित अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >