नावानगर में 15 नामांकन रद्द, 25 ने लिया नाम वापस

नावानगर में 15 नामांकन रद्द, 25 ने लिया नाम वापसडुमरांव़ नावानगर प्रखंड की पंचायती चुनाव को लेकर कुल 1548 प्रत्याशियों ने पांच पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसकी जांच बुधवार को की गयी. जांच के दौरान 15 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि […]

नावानगर में 15 नामांकन रद्द, 25 ने लिया नाम वापसडुमरांव़ नावानगर प्रखंड की पंचायती चुनाव को लेकर कुल 1548 प्रत्याशियों ने पांच पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसकी जांच बुधवार को की गयी. जांच के दौरान 15 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को विभिन्न पंचायतों से 16 मुखिया, दो बीडीसी, एक सरपंच तथा छह वार्ड सदस्यों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है़ शेष प्रत्याशियों के बीच सिंबल का आंवटन किया गया है़ वहीं, दूसरी ओर सिंबल मिलने के बाद प्रत्याशियों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है़पहले दिन स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा से 55 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकदाचार के आरोप में एक युवक गिरफ्तारफोटो संख्या 07 : परीक्षा देती परीक्षार्थी.डुमरांव़ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित अनुमंडल मुख्यालय स्थित डीके काॅलेज व सुमित्रा महिला काॅलेज में गुरुवार को स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण महौल में शुरू हुई, जिसमें प्रथम पाली में छात्र-छात्राओं ने ग्रुप ए व दूसरी पाली में ग्रुप बी विषय के विषयवार परीक्षा में परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया़ दोनों परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी़ साथ ही परीक्षा के दौरान केंद्रों पर केंद्राधीक्षक द्वारा कड़ी निगरानी बरती जा रही थी़ एसएम काॅलेज के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डाॅ शोभा सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 777 में 763 और द्वितीय पाली में 1179 में 1160 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.जबकि डीके काॅलेज के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डाॅ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 557 में 14 और द्वितीय पाली में 397 में आठ अनुपस्थित रहे.वहीं, एसएम काॅलेज में प्रथम पाली के दौरान कदाचार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया.एएनएम व आशा को मिला बायोपीबी का प्रशिक्षणडुमरांव़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को एएनएम व आशा की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आरबी प्रसाद की अध्यक्षता हुई, जिसमें 16 से 20 अप्रैल तक चलनेवाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया़ वहीं, टीओपीभी स्वीच ट्रेनिंग दी गयी, जिसमें बताया गया 26 अप्रैल से यह बंद होगा और बायोपीबी शुरू होगा़ उपस्थित एएनएम व आशा को इस बारें में विस्तार से जानकारी दी गयी. वहीं, आरसीएच रजिस्टर के बारे में एएनएम व आशा को प्रशिक्षण दिया गया़ मौके पर एएनएम गीता कुमारी, पूनम कुमारी, विनिता कुमारी, रेनू देवी, शैल कुमारी के अलावे पीएचसी कर्मी उमेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. बिजली की चिनगारी से पांच बीघे की फसल राखघंटों मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबूडुमरांव़ प्रखंड के सुघर डेरा गांव के बधार में गुरुवार की दोपहर बिजली के तार से निकली चिनगारी से पांच बीघे में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी.घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची. फायर कर्मियों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया़ अगलगी में सुघर डेरा निवासी उपेंद्र यादव व विजय यादव तथा अमसारी गांव निवासी बीर बहादूर सिंह के खेतों को काफी नुकसान हुआ है़ अगलगी को लेकर बताया जाता है कि खेतों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार से निकली चिनगारी ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया, जिससे देखते-ही-देखते पांच बीघे में खड़ी गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी़ हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे़ घटना का जायजा सीओ अमरेंद्र कुमार ने लिया़ अगलगी के बाद इन किसानों के समक्ष भूखमरी की समस्या आ पड़ी है़मृतक के परिजनों को नहीं मिला मुआवजाडुमरांव़ युवा कांग्रेस ने सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान छठिया पोखरा में युवा छात्र के डूबने से हुई मौत के बाद नप प्रशासन व स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया था़ इसको लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना व प्रदर्शन किया़ फिर भी इतने दिनों के बाद भी मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि नहीं, जिसको लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस ने शीघ्र मुआवजा को लेकर नप को ज्ञापन सौंप राशि देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >