बैडमिंटन जोड़ी को क्लब ने किया सम्मानित

जज्बा : खेलों में नाम रोशन करने का जज्बा ले आगे बढ़ रहे हैं रोहित व अंकितबैडमिंटन जोड़ी को क्लब ने किया सम्मानितफोटो सं़ 06 : खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि.डुमरांव़ उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन हर बाधा को पार करते हुए अपनी पढ़ाई के साथ घर-परिवार का नाम रोशन करने का जज्बा रोहित […]

जज्बा : खेलों में नाम रोशन करने का जज्बा ले आगे बढ़ रहे हैं रोहित व अंकितबैडमिंटन जोड़ी को क्लब ने किया सम्मानितफोटो सं़ 06 : खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि.डुमरांव़ उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन हर बाधा को पार करते हुए अपनी पढ़ाई के साथ घर-परिवार का नाम रोशन करने का जज्बा रोहित व अंकित में इस कदर है कि वे बैडमिंटन में हार मानने को तैयार नहीं है़ं अपने खेल की प्रतिभा के जरिये जिला स्तरीय खेल में नव खिताबों में कब्जा जमाने के बाद रोहित व अंकित की जोड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराने को बेताब है़ बेहतर कैरियर की राह पर चलनेवाले इस जोड़ी को गुरुवार को हरिजी हाता के एक सभागार में खेल प्रेमियों के समक्ष क्लब ने सम्मानित किया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के मो़ रिजवान ने की. बतौर अतिथि बैंक प्रबंधक यूएस अंबष्ठ, अशोक सिंह, प्रियरंजन व डाॅ अजीत सिंह ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर हौसला अफजाई किया़ मौके पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि एक छोटे से कस्बे कोरानसराय में जन्मे खिलाडि़यों ने काफी मशक्कत के बाद सफलता पायी है़ इन बच्चों के बदौलत डुमरांव की पहचान फिर से उजागर हुई है़ खिलाड़ी रोहित व अंकित ने बताया कि इसकी प्रेरणा उनके पिता डाॅ संजय सिंह से मिली़ कार्यक्रम को पूर्व वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह उर्फ टेल्हा सिंह, मनोज जायसवाल, नथुनी कुमार, मनू सिंह आदि ने संबोधित किया़छापेमारी में सामान बरामद, तीन गिरफ्तारडुमरांव़ बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने नगर पर्षद क्षेत्र के कई इलाकों में छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ पुलिस के अनुसार तीन अप्रैल को खिरौली निवासी संतोष चौबे के गैरेज का ताला तोड़ कर चोरों ने गैरेज में रखे बैटरी, बाजा सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. इसको लेकर पीडि़त ने डुमरांव थाने में प्राथमिकी करायी थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने रात्रि प्रहर शहर के मुहल्लों में छापेमारी कर शिवनाथ सिंह के पुत्र बब्लू कुमार, रामेश्वर शर्मा का पुत्र निरज शर्मा व बंसत राम का पुत्र कृष्णा राम को गिरफ्तार किया़ इन चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गये सामान को भी बरामद कर लिया है़जिप के लिए सिमरी सेे एक महिला ने भरा परचाफोटो संख्या-05 शहिदा खातून. डुमरांव़ जिला पर्षद सीटों के लिए सिमरी से एक महिला प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है. अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन के दौरान हर रोज की तरह जिप प्रत्याशियों की भीड़ नहीं रही़ जबकि इस दौरान एक ही महिला उम्मीदवार अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष पहुंच अपना परचा दाखिल किया़ महिला उम्मीदवार शहिदा खातून ने अपने प्रस्तावक के साथ अनुमंडल मुख्यालय पहुंची थीं. इस दौरान अनुमंडल परिसर में विधी व्यवस्था को लेकर परिसर के चारों ओर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. नामांकन के तीसरे दिन 116 प्रत्याशियों ने भरा परचाचाक चौबध व्यव्स्था के बीच हो रहा नामांकनसिमरी़ गुरुवार को नामांकन को लेकर 116 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन परचा भरा़ प्रत्याशियों द्वारा नामांकन को लेकर विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम लगा रहा, जिसमें क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से आये समर्थक अपनों को ढूढ़ते नजर आये़ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमारी अर्चना ने बताया कि प्रखंड की 20 पंचायतों में मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य व पंच के पदों के लिए 116 लोगों ने नामांकन किया, जिसमें मुखिया पद के लिए 24 उम्मीदवारों ने परचा भरा़ वहीं, सरपंच पद के लिए 12 ने परचा दाखिल किया़ बीडीसी पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया़ पंच पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया़ जबकि वार्ड मेंबर के लिए 51 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया़ नामांकन के तीसरे दिन भी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखा.शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जलेसिमरी़ प्रखंड की एकौना पंचायत के जलालपुर मौजा में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से सरल कमकर व अशोक यादव का झोंपड़ीनुमा मकान जल कर राख हो गया़ घर के बाहर बांधी गयी़ सरल कमकर की पाड़ी भी जल कर जख्मी हो गयी़ ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया़ इस अग्निकांड में करीब लाखों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है़ सीआे दिलीप कुमार मौके पर पहुंच कर अग्निपिड़ितों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >