हथियारों के साथ पांच कुख्यात गिरफ्तार

बिहार समेत पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में भी दिया था घटना को अंजाम एक राइफल, गोलियां और पिस्तौल बरामद बक्सर : बक्सर पुलिस ने जिले के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर कई कांडों का उद्भेदन कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक राइफल, एक दोनाली देसी कट्टा और एक पिस्तौल समेत सात कारतूस […]

बिहार समेत पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में भी दिया था घटना को अंजाम

एक राइफल, गोलियां और पिस्तौल बरामद
बक्सर : बक्सर पुलिस ने जिले के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर कई कांडों का उद्भेदन कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक राइफल, एक दोनाली देसी कट्टा और एक पिस्तौल समेत सात कारतूस बरामद किया गया है.
पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन कर नगर थाने में रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि इस गिरोह के लोगों ने न सिर्फ बक्सर में, बल्कि सटे उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी और मुजफ्फरपुर में भी कोर्ट कैंपस में एक कैदी को गोली मारी थी.पुलिस कप्तान ने बताया कि पकड़े गये पांच अपराधियों में एक बनारस का है और बाकी चार बक्सर जिले के हैं.
इनकी हुई है गिरफ्तारी
पकड़े गये अपराधियों में बरुण मिश्रा पिता श्याम सुंदर मिश्रा बुधनपुरवा के, संजीव मिश्रा पिता योगेंद्र मिश्रा, धरनी कोरानसराय और संजीव गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता बनारस, करन सिंह पिता रंजीत सिंह दुल्लहपुर सिमरी, अजीत मिश्रा पिता गोपाल मिश्रा धनंजयपुर,सिमरी के हैं.
पुलिस कप्तान ने बताया कि सभी अपराधी पहले से ही कई बार जेल जा चुके हैं. पकड़े गये अपराधियों को स्पेशल टीम ने छापेमारी कर औद्योगिक थाना क्षेत्र के तेलिया ब्रह्म स्थान से गिरफ्तार किया गया. पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बक्सर सेंट्रल जेल में बंद चंदन मिश्रा गिरोह के कुछ सदस्य अपराध की योजना बना रहे हैं और इसी सूचना पर जब छापेमारी की गयी, तो पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. मौके पर डीएसपी शैशव यादव और औद्योगिक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >