बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के थाना से सटे महज चार बांस की दूरी पर मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 80 हजार मूल्य की करीब 20 मोबाइलों की चोरी चोरों ने कर ली. दुकानदार धनंजय कुमार ओझा ने इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने कहा है कि एक फुट गुना एक फुट का सुरंग बना कर चोरों ने चोरी की है और 20 मोबाइल दुकान से ले भागे हैं. चोरी गये मोबाइलों की कीमत 80 हजार रुपये है. ज्ञात हो कि लगातार चोरी की घटनाएं इस क्षेत्र में घट रहीं हैं और एक फुट गुना एक फुट का सुरंग बना कर यह चोरी करने की पांचवीं घटना है.
मोबाइल दुकान से 80 हजार के 20 मोबाइलों की चोरी
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के थाना से सटे महज चार बांस की दूरी पर मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 80 हजार मूल्य की करीब 20 मोबाइलों की चोरी चोरों ने कर ली. दुकानदार धनंजय कुमार ओझा ने इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने कहा है कि एक फुट […]

इससे पूर्व भी बक्सर होटल के समीप ही संदीप मोबाइल की दुकान में छह माह पहले मोबाइल की चोरी की गयी थी. इसके अतिरिक्त होली के बाद भी वहीं पर एक अन्य मोबाइल दुकान में चोरी की गयी थी. जबकि 29 मार्च को भी एक अन्य मोबाइल दुकान में चोरी की गयी थी. सभी दुकानों में चोरी इसी तरह से की गयी है. इस छोटे से सुराग में कोई बड़ा युवक प्रवेश नहीं कर सकता और इसलिए चोरों ने किसी बच्चे का उपयोग इन सभी चोरी की घटनाओं में किया है.
ट्रैक्टर की ठोकर से घायल : चौसा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग पर बनारपुर गांव के पास ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार 49 वर्षीय रामानुज ठाकुर घायल हो गया.