शौचालय बना कर उठाएं प्रोत्साहन राशि का लाभ

डीडीसी ने किया राज मिस्त्रियों की चार दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग का उद्घाटन बक्सर : पीएचइडी के तत्वावधान में शौचालय निर्माण को लेकर गोयल धर्मशाला में राज मिस्त्रियों की बैठक हुई, जिसमें करीब 30 राज मिस्त्रियों ने हिस्सा लिया. चार दिवसीय आवासीय शिविर का उद्घाटन डीडीसी मोबिन अली अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार का […]

डीडीसी ने किया राज मिस्त्रियों की चार दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग का उद्घाटन

बक्सर : पीएचइडी के तत्वावधान में शौचालय निर्माण को लेकर गोयल धर्मशाला में राज मिस्त्रियों की बैठक हुई, जिसमें करीब 30 राज मिस्त्रियों ने हिस्सा लिया. चार दिवसीय आवासीय शिविर का उद्घाटन डीडीसी मोबिन अली अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि हर गांव स्वच्छ रहे और इसके लिए सरकार ने तरह-तरह की सुविधाएं दे रखी हैं. शौचालय निर्माण पर जल भंडारणवाले शौचालय के लिए 12 हजार रुपये और बिना जल भंडारणवाले शौचालय के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन की राशि विभाग द्वारा दी जायेगी.
वहीं, दूसरी तरफ पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार अखिलेश ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए यह कार्यशाला कारगर होगी और यहां से ट्रेनिंग लेकर ट्रेनर गांव में जायेंगे और फिर गांव-गांव में शौचालय निर्माण की दिशा में अपनी भूमिका निभायेंगे. हर घर में शौचालय हो और लोग खुले में शौच न करें इसके लिए सरकार हर तरह की सहूलियत दे रही है. उन्होंने बताया कि यूनिसेफ के सहयोग से यह कार्यशाला चार दिनों तक चलेगी और इसमें राज मिस्त्री शामिल होकर ट्रेनर के रूप में गांव-गांव में घूमेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >