चौगाईं में शनिवार को हुए 133 नामांकन

सभी अपने को बता रहे बेहतर सिंबल मिलने के बाद सक्रिय हुए उम्मीदवार धनसोई : पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने सिंबल के साथ मैदान में कूद कर अपने को एक-दूसरे से बेहतर बता रहे हैं. इस बार धनसोई क्षेत्र के चर्चित पंचायत समहुता है, जिसमें धनसोई के पूर्व मुखिया, एक वर्तमान मुखिया […]

सभी अपने को बता रहे बेहतर

सिंबल मिलने के बाद सक्रिय हुए उम्मीदवार
धनसोई : पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने सिंबल के साथ मैदान में कूद कर अपने को एक-दूसरे से बेहतर बता रहे हैं. इस बार धनसोई क्षेत्र के चर्चित पंचायत समहुता है, जिसमें धनसोई के पूर्व मुखिया, एक वर्तमान मुखिया के साथ दो वर्तमान पंचायत सदस्य भी मुखिया के दौड़ में शामिल हैं. साथ ही समहुता के पूर्व मुखिया इस बार पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट मांगते फिर रहे है़ं वहीं, दूसरी ओर जातीय समीकरण को देख कर चौहान, कुशवाहा, यादव, ब्याहुत व मुसलिम आदि जातियों में एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में डटे हैं.
वहीं, बगल में धनसोई पंचायत में आरक्षण की वजह से भूतपूर्व व वर्तमान मैदान से बाहर हैं, जिससे नये लोग मुखिया बनने की जुगत में हैं. इस बार धनसोई के मैदान में हॉकर, मिठाइवाले, मोबाइलवाले से लेकर गल्ला व्यवसायी भी है़ं देखना हैं कि इस बार ऊंट किस करवट बैठता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >