शराबियों की रही बल्ले-बल्ले, जम कर हुई खरीदारी

शराब दुकानों पर बिका एक पर एक फ्री दुकानदारों ने सस्ते दामों में स्टॉक को किया खाली डुमरांव : पूर्ण शराबबंदी को लेकर बुधवार की रात शराब की लाइसेंसी दुकानों व भट्ठियों में शराब की शौकिनों की भीड़ लगी रही़ शराबियों ने दुकानों पर मिल रहे ऑफर को लेकर जम कर फायदा उठाया़ वहीं, दुकानदारों […]

शराब दुकानों पर बिका एक पर एक फ्री

दुकानदारों ने सस्ते दामों में स्टॉक को किया खाली
डुमरांव : पूर्ण शराबबंदी को लेकर बुधवार की रात शराब की लाइसेंसी दुकानों व भट्ठियों में शराब की शौकिनों की भीड़ लगी रही़ शराबियों ने दुकानों पर मिल रहे ऑफर को लेकर जम कर फायदा उठाया़ वहीं, दुकानदारों ने भी सस्ते दामों में बिक्री कर स्टॉक को खाली किया़ एक अप्रैल से सरकार द्वारा शराबबंदी की घोषणा को लेकर कारोबारी औने-पौने दामों में भी शराब बेचने पर विवश रहे़
लुभाने का जरिया बना शराब
पंचायतों में उम्मीदवारों द्वारा वोटरों को लुभाने का शराब ही सबसे सस्ता जरिया बना रहता है़ दुकानों पर बिक्री के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों की अच्छी खासी तादाद रही़ संचालकों की माने, तो ऑफर का सबसे ज्यादा फायदा समर्थकों ने उठाया. कई समर्थक सस्ते दर को लेकर महीने भर के खुराकों की खरीदारी कर रहे थे़ जानकारों के अनुसार समर्थकों को उम्मीदवारों द्वारा राशि मुहैया करायी गयी है़
छह दुकानें रहेंगी लाइसेंसी
अनुमंडल मुख्यालय में शराब की मात्र छह लाइसेंसी दुकानें ही रहेंगी. इसके लिए नगर पर्षद जगहों का चयन करने में जुटा है़ इन सरकारी दुकानों पर सीसी टीवी की नजर रहेगी, ताकि दुकान पर एक ही व्यक्ति बार-बार तो नहीं आ रहा है़ ऐसे ग्राहकों पर कार्रवाई करने की भी योजना बनायी गयी है़
एहतियात बरत रही पुलिस
अवैध शराबबंदी को पूरी शक्ति से लागू करने के लिए एहतियात बरतने के सख्त आदेश एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने दिया है़ इसको लेकर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष सजग है़ं इस बाबत डीएसपी केपी सिंह ने बताया कि शराबबंदी से पूर्व कई इलाकों में सघन जांच व छापेमारी की कार्रवाई की गयी है़ इसके बावजूद, अगर किसी थाना क्षेत्र में अवैध देशी मसालेदार या चुलाई शराब बरामद होता है, तो संबंधित थानेदार पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
अवैध शराब के मामले में समर्पण
बक्सर, कोर्ट. डुमरांव थाना कांड संख्या 64/2016 के अभियुक्त उमा राम ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पण कर दिया. बताते चलें कि तीन मार्च को डुमरांव थाना के नंदन गांव के पास छठु यादव के खलिहान में कुछ अभियुक्त अवैध शराब पी रहे थे, जिसकी भनक पुलिस को लग गयी. पुलिस ने छापेमारी कर कई पॉकेट अवैध शराब बरामद की थी. उक्त अभियुक्त तब से फरार चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >