केसठ में दूसरे दिन 41 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामजदगी का परचा

केसठ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सातवें चरण के नामांकन को लेकर केसठ में दूसरे दिन भी प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ जुटी रही और समर्थक व प्रत्याशी उत्साहित थे. नामांकन के दूसरे दिन कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया, जिसमें 20 महिला और 21 पुरुष शामिल हैं. यहां से इन्होंने किया […]

केसठ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सातवें चरण के नामांकन को लेकर केसठ में दूसरे दिन भी प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ जुटी रही और समर्थक व प्रत्याशी उत्साहित थे. नामांकन के दूसरे दिन कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया, जिसमें 20 महिला और 21 पुरुष शामिल हैं.

यहां से इन्होंने किया नामांकन
बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी स्मृति ने बताया कि रामपुर पंचायत से मुखिया के दो महिला, सरपंच के लिए तीन पुरुष, बीडीसी के लिए एक महिला, वार्ड सदस्य के लिए दो महिला, तीन पुरुष और पंच सदस्य के लिए एक महिला उम्मीदवार ने परचा दाखिल किया. वहीं, केसठ पंचायत से मुखिया के लिए एक पुरुष, सरपंच के लिए दो महिला, बीडीसी के लिए छह पुरुष, वार्ड सदस्य के लिए आठ महिला, चार पुरुष और पंच सदस्य के लिए तीन महिला,
एक पुरुष शामिल हैं. कतिकनार पंचायत से मुखिया के लिए एक पुरुष, वार्ड सदस्य के लिए एक महिला और पंच सदस्य के लिए दो पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. जबकि सरपंच और बीडीसी के लिए कोई भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं किया. नामांकन दाखिल करनेवालों में रामपुर पंचायत से मुखिया के लिए उर्मिला देवी, दुर्गा देवी, सरपंच के लिए मिथलेश पासवान, केसठ पंचायत से मुखिया के लिए हीरालाल यादव, बीडीसी के लिए ताहिर हुसैन, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, आदि शामिल हैं.
नामांकन को लेकर बने विभिन्न काउंटरों पर प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही और समर्थक बैरियर के बाहर 100 गज की दूरी पर रोक दिये गये. बीडीओ ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ काउंटरों के अलावा प्रखंड परिसर के विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी करायी जा रही है. वहीं, किसी प्रकार की आचार संहिता उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.
चुनाव को लेकर फूलों की बढ़ी मांग
केसठ : पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड के बाजारों में फूल के माला और फूलों का बाजार गरम हो गया है. नामांकन करने के लिए पहुंच रहे प्रत्याशियों के गले में फूलों की माला से समर्थक लाद दे रहे हैं. वहीं, प्रखंड के नया बाजार, पुराना बाजार के कई दुकानदार चुनावी पर्व में फूलों के माला से सजा कर रखा है और उसे खरीदने के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जुट रही है. दुकानदारों ने बताया कि फूल का माला बनारस और पटना से मंगाया गया है, जो नामांकन होने तक बिकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >