800 लोगों पर 107 की कार्रवाई

चौसा : पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर चौसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लोगों के विरुद्ध 107 के तहत कारर्वाई की गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया थाने के कुल 300 लोगों पर कार्रवाई की गयी है. राजपुर संवाददाता के अनुसार, पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए […]

चौसा : पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर चौसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लोगों के विरुद्ध 107 के तहत कारर्वाई की गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया थाने के कुल 300 लोगों पर कार्रवाई की गयी है. राजपुर संवाददाता के अनुसार, पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायतों के लिए चुनाव में शांति भंग करने वालो को चिन्हित कर लिया गया है़ इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है़
इस सूची में इस बार राजपुर प्रखंड से कुल 500 लोगों का नाम चयन किया गया है जिसके खिलाफ 107 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है़ सबसे खास यह है कि इस सूची में आमजनों से लेकर चुनाव मैदान में लड़ने वाले उम्मीदवारों का भी नाम है ,जिसके खिलाफ 107 के तहत कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >