चइता गीतों से खेत-खलिहान गुलजार
नव वर्ष माने को लेकर उत्साहित हैं लोग
बक्सर : चैत्र मास के आगमन के साथ ही नव वर्ष संवत्सर मनाने को ले कर जिलावासियों में उत्साह का माहौल बनने लगा है. एक तो प्रभु श्री राम के जन्म की खुशी. वहीं, दूसरे घर में नये फसल के आने की खुशी के साथ-साथ वासंतिक नवरात्रि में देवी के नवस्वरूपों की अराधना को ले शक्तिपीठों पर जाने की तैयारियों में लोग अभी से जुट गये हैं. चैत्र मास की प्रथम वासंतिक नवरात्रि आठ अप्रैल से शुरू हो रहा है.
घर की साफ-सफाई के साथ-साथ देवी मंदिरों की साफ सफाई के काम में श्रद्वालु व्यस्त होने लगे हैं. वहीं, किसान अपने-अपने खेतों में पक कर तैयार फसलों की कटाई-मड़ाई में दिन भर की व्यस्तता के बाद शाम ढलते ही चैत्र मास का स्वागत परंपरागत लोक वाद्वयंत्रों पर चइता गीत गा कर कर रहे हैं.
