Buxar News: जिले में अब तक 18 किसानों से खरीदे गये 57.700 एमटी गेहूं

अब तक 18 किसानों से कुल 57.700 एमटी गेहूं की खरीदारी की गयी है. वही 12 किसानों के खातों में गेहूं की कुल तकरीबन 89 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है.

बक्सर

. जिले में एक अप्रैल से शुरु हुई गेहूं की खरीदारी शुरु है. अब तक 18 किसानों से कुल 57.700 एमटी गेहूं की खरीदारी की गयी है. वही 12 किसानों के खातों में गेहूं की कुल तकरीबन 89 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है. गेहूं की खरीदारी के पहले दिन दो किसानों से कुल 46 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था. किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं किसानों से खरीदा जा रहा है. इस वित्तीय वर्ष में कुल 6137 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. गेहूं की खरीदारी के लिए जिले में कुल 133 क्रय केंद्र खोले गए हैं. जिसमें आठ व्यापार मंडल और 125 पैक्स क्रय केंद्र चिन्हित किए गए हैं. सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में कुल 99322.94 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गयी है. अभी गेहूं की कटाई शुरु हुई है. सरकारी दर पर गेहूं बेचने के लिए अब तक कुल 698 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. जिसमें रैयत किसानों की संख्या 583 व गैर रेयत किसानों की संख्या 115 है. अभी तक सबसे ज्यादा नावानगर प्रखंड में गेहूं सरकारी बेचने के लिए अब तक कुल 211 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि इटाढ़ी में 136, चौसा में 66, ब्रह्मपुर में 24, बक्सर में 19, चक्की में 11, चौगाईं में दो, डुमरांव में 90, केसठ में चार, राजपुर में 78 और सिमरी में 47 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. हालांकि अभी तक मात्र 10 प्रतिशत ही गेहूं की कटाई हुई है. हालांकि गुरुवार की दोपहर जमकर हुई बारिश के कारण गेहूं की कटाई में अब और विलंब होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >