इटाढ़ी में राजनाथ सिंह की सभा आज
बक्सर :दूसरे चरण के मतदान समाप्ति के बाद तृतीय चरण के मतदान होनेवाले क्षेत्रों में नेताओं की दौड़ लगनी शुरू हो गयी है. आज राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के इटाढ़ी हाइस्कूल के खेल मैदान में सुबह 11.20 बजे भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुजफ्फरपुर सांसद जनक चमार का चुनावी सभा आयोजित की जायेगी.
जहां से वे जिले के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे. इसकी जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह द्वारा दी गयी.
