ट्रेन के इंतजार में यात्रियों की हुई भाई फजीहत कोटा-पटना को कर दिया गया था रद्द 27 अप्रैल- फोटो- 11- निर्माण कार्य करते मजदूर प्रतिनिधि, बक्सर. ट्रेन परिचालन को रफ्तार देने की नियत से रेलवे ने बुनियादी संरचना व आधुनिक बनाने के लिए रविवार को दानापुर मंडल के डुमरांव-बक्सर रेलखंड पर पुल के मेंटेंनेंस का कार्य चलाया. इसके तहत बक्सर स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित नहर के ऊपर बने पुराने पुल को पुनः स्थापित करने के लिए अपराह्न 1:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक विशेष मेगा ब्लॉक लिया गया. इस 5 घंटे के निर्धारित समय के भीतर रेलवे की तकनीकी टीम ने युद्ध स्तर पर कार्य कर पुल के सुदृढ़ीकरण को अंजाम दिया. ब्लॉक के कारण कोटा-पटना ट्रेन रद्द रही और आधा दर्जन से अधिक प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. इसके चलते बक्सर स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार करते यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई, जिन्हें भीषण गर्मी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी. हालांकि ब्लॉक समाप्त होने के बाद रेल परिचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई. तपती धूप के बीच मुस्तैद रहे अधिकारी दोपहर की तपती धूप और भीषण उमस के बीच ब्लॉक शुरू होते ही रेलवे के अधिकारी और दर्जनों मजदूर आधुनिक क्रेन और मशीनों के साथ पुल पर जुट गए. रेल यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय ने बताया कि नेउरा स्टेशन पर चल रहे सिग्नलिंग कार्य के मेगा ब्लॉक का लाभ उठाते हुए डुमरांव-बक्सर रेलखंड पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अंग्रेजों के जमाने में नहर पर बने पुल के पुराने ढांचों को हटाकर आधुनिक गर्डर्स और मशीनों की मदद से नए स्ट्रक्चर लगाए जा सके. कार्य की गुणवत्ता व गति के लिए क्रेन और हाई-टेक उपकरणों की मदद से अधिकारी खुद मौके पर डटे हुए थे. कहते हैं अधिकारी कार्य की निगरानी कर रहे स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों को हो रही असुविधा पर खेद जताते हुए सुरक्षा की अहमियत पर जोर दिया. “यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुराना पुल ट्रेनों की रफ्तार के लिए बाधा बन रहा था और सुरक्षा के लिहाज से इसका नवीनीकरण अनिवार्य था. हम जानते हैं कि मेगा ब्लॉक और ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. हमारा लक्ष्य न्यूनतम समय में कार्य पूरा कर ट्रैक को सुरक्षित रूप से बहाल करना है. ” रजत सक्सेना, स्टेशन प्रबंधक बक्सर.
फाइल- 25- भीषण गर्मी के बीच पांच घंटे के मेगा ब्लॉक में बदल गया पुल का ढांचा
भीषण गर्मी के बीच पांच घंटे के मेगा ब्लॉक में बदल गया पुल का ढांचा
