फाइल- 24- चौसा-गहमर आरओबी पहुंच पथ निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

चौसा-गहमर आरओबी पहुंच पथ निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

27 अप्रैल- फोटो- 10- चौसा-गहमर आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान दिशानिर्देश देतीं डीएम. 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करने दिया सख्त निर्देश प्रतिनिधि, चौसा (बक्सर) : चौसा-गहमर रेलवे स्टेशन के मध्य बन रहे आरओबी के पहुंच पथ को मानसून से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाये. सोमवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंची जिला पदाधिकारी साहिला ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि आरओबी का पहुंच पथ 30 अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके बन जाने से बक्सर मुख्यालय के साथ आरा, पटना और दूसरी ओर कोचस, सासाराम, चौसा पावर ग्रिड तथा रामगढ़, मोहनिया, भभुआ जीटी रोड तक का संपर्क सुगम हो जायेगा. दर्जनों गांवों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी. मगर मौके पर स्थिति संतोषजनक नहीं मिली. पहुंच पथ का कार्य अधूरा रहने के कारण आरओबी पर वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर डीएम ने तत्काल समतलीकरण कराने और सर्विस पथ निर्माण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. निरीक्षण में सहायक समाहर्ता बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Parshant Kumar Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >