ब्रेक बाइंडिंग होने से 20 मिनट तक खड़ी रही श्रमजीवी एक्स.

बक्सर : बक्सर-आरा रेलखंड के कारीसाथ स्टेशन के समीप बुधवार को दिल्ली की ओर जानेवाली 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग हो गया, जिससे झटके खाकर ट्रेन रूक गयी. इसकी सूचना ड्राइवर ने नजदीकी कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद ट्रेन को दुरुस्त कर आगे की ओर रवाना किया गया.सूत्रों के मुताबिक दोपहर […]

बक्सर : बक्सर-आरा रेलखंड के कारीसाथ स्टेशन के समीप बुधवार को दिल्ली की ओर जानेवाली 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग हो गया, जिससे झटके खाकर ट्रेन रूक गयी.

इसकी सूचना ड्राइवर ने नजदीकी कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद ट्रेन को दुरुस्त कर आगे की ओर रवाना किया गया.सूत्रों के मुताबिक दोपहर 12 बज कर 15 मिनट पर श्रमजीवी एक्सप्रेस कारीसाथ पहुंची ही थी कि उसका ब्रेक बाइडिंग हो गया,

जिससे ट्रेन रूक गयी. आरा स्टेशन से खुल कर ट्रेन अपनी औसत रफ्तार से बक्सर की ओर आ रही थी. जैसे ही ट्रेन कारीसाथ स्टेशन पहुंची, तो अचानक ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग हो गया. इस दौरान कारीसाथ स्टेशन पर उक्त ट्रेन लगभग 20 मिनट तक खडी रही.रेलवे के इंजिनियरों की मदद से ट्रेन को दुरुस्त करा कर आगे की ओर रवाना किया गया.

चेनपुलिंग व महिला बोगी में सफर करने के जुर्म में चार गिरफ्तार : बक्सर. बुधवार को पटना की ओर जानेवाली 12352 डाउन यशवंतपुर दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन मेें चेकिंग किया गया,

जिसमें महिला बोगी में सफर कर रहे दो पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया.वहीं,बक्सर स्टेशन पर उक्त ट्रेन में चेनपुलिंग किया गया, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. वहीं, 12331अप हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को शरारती तत्व ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को कारीसाथ-बिहिया स्टेशन के बीच रोक दिया.घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >