सिमरी/चक्की : शारदीय नवरात्र शुरू हो चुका है और इसके साथ ही पूजा समितियां व मूर्तिकार भी जल्द-से-जल्द पंडालों व मूर्तियों को अंतिम रूप देने में मुस्तैद हो गये हैं.
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक संघ दुर्गापूजा समिति सिमरी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है़ पूजा समिति के आयोजकों के अनुसार इस बार भक्तों को माता रानी के दर्शन पहाड़ की गुफा में होगा़ 1500 बांस, 60ं00 बीट, 600 मीटर चट, 2000 मीटर कपड़ों का प्रयोग कर 70 फुट ऊंची गुफा का निर्माण कराया जा रहा है़
विशेष आकर्षण : माता रानी के भक्तों को गुफा में वास्तविकता का एहसास कराने के लिये गुफा के अंदर घुसते ही हर चंद कदमो की दूरी पर पशु पक्षियों की आवाज के साथ पशु पक्षियों के चित्र भी दिखाई पड़ेंगे़
ये हैं पूजा समिति के सदस्य
पूजा समिति के सदस्यों में अध्यक्ष नीतीश कुमार पांडेय, सदस्य दीपक पांडेय, रंजन पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, धर्मपाल पांडेय, वीक्कु पांडेय, भीम पांडेय, गजेंद्र सहित अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा है़
