तीन ठगों ने मिल कर बनाया महागंठबंधन : अश्विनी कुमार चौबे

बक्सर : लालू व नीतीश बिहार में जंगलराज टू लाना चाहते हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में जनता उन्हें मौका नहीं देगी. हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को चुनाव सभा को संबोधित करते हुए बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि तीन ठगों ने मिल कर महागंठगबंधन बनाया है और जेपी, लोहिया, […]

बक्सर : लालू व नीतीश बिहार में जंगलराज टू लाना चाहते हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में जनता उन्हें मौका नहीं देगी. हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को चुनाव सभा को संबोधित करते हुए बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि तीन ठगों ने मिल कर महागंठगबंधन बनाया है और जेपी, लोहिया, जॉर्ज को भूल गये.
उन्होंने कहा कि कौरव-पांडव की लड़ाई है और इस बार बिहार की जनता विकास के नाम पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के सपने साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देगी. सोनिया की चरणों में बैठ कर ये भटकनिया ले रहे हैं. भटकनिया ऐसी होगी कि बंगाल की खाड़ी में जाकर सभी गिरेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >