बक्सर : साइबर ठगों के शिकार आम खाता धारकों का होना आम बात है, पर शुक्रवार को सायं पांच बज कर 29 मिनट पर इटाढ़ी प्रखंड के चिलबिली निवासी आशुतोष कुमार ओझा साइबर ठगों के जाल में फंसने से बच गये.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम में 9586624622 से आशुतोष के मोबाइल संख्या 9430264077 पर कॉल आया और उनसे एटीएम उपयोग करने वाले बैंक एवं एकाउंट की जानकारी के बाद उनसे एकाउंट बंद हो जाने की जानकारी दी तथा आशुतोष द्वारा फोनकर्ता से पूछने पर स्वयं को एसबीआइ मैनेजर कहा.
पर उपभोक्ता आशुतोष द्वारा स्वयं के बैंक में होने की बात कह कर फोनकर्ता से मिलने को कहा, तो वह स्वयं को आरबीआइ-एसबीआइ मुंबई हेड ऑफिस में होने की बात कहा, तो उपभोक्ता आशुतोष ने उस पर थाने में मुकदमा करने की बात कही, तो वह फोन काट दिया. इस तरह आशुतोष अपनी सूझबूझ से साइबर ठग से बच निकले.
