बुखार अगर 100 डिग्री तक है, तो उसे घर पर ही हेंडल कर सकते हैं, जैसे पानी की पट्टियां रखकर, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के पैरासिटामॉल ( क्रोसिन आदि ) और एस्प्रिन ( डिस्प्रिन ) आदि न लें.
पट्टियां सिर्फ तब तक रखें , जब तक मरीज का टेम्प्रेचर कम न हो जाए. पट्टियां नॉर्मल पानी की हो. पट्टी रखने के बाद गरम हो जाती है, इसलिए उसे सिर्फ एक मिनट तक ही रखें. अगर माथे के साथ -साथ शरीर भी गरम है, तो नॉर्मल पानी में कपड़ा भिगोकर निचोड़े और उससे पूरे शरीर को पोंछें.
