पहले पति, फिर खुद केरोसिन छिड़क लगायी आग, मौत

नावानगर : सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव में पति की शराबखोरी से तंग आकर पत्नी ने पहले सोये पति पर केरोसिन छिड़का और फिर अपने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिसमें दोनों बुरी तरह से जल गये. दोनों को इलाज के लिए पटना लाया गया, लेकिन पत्नी ने सोनवर्षा पहुंचते ही दम […]

नावानगर : सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव में पति की शराबखोरी से तंग आकर पत्नी ने पहले सोये पति पर केरोसिन छिड़का और फिर अपने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिसमें दोनों बुरी तरह से जल गये. दोनों को इलाज के लिए पटना लाया गया, लेकिन पत्नी ने सोनवर्षा पहुंचते ही दम तोड़ दिया. बाद में पति की भी मौत पीएमसीएच में हो गयी. जानकारी के अनुसार, कड़सर निवासी रामचंद्र पांडेय उर्फ रामाकांत पांडेय अव्वल दर्जा का शराबी है.
गुरुवार की रात भी गाली-गलौज की थी. शुक्रवार को भी शराब के नशे में आकर झगड़ा कर सो गया था. पत्नी ने झगड़ा से तंग आकर पहले सोये पति पर केरोसिन छिड़का, फिर आत्महत्या के लिए अपने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. पुष्टि सोनवर्षा ओपी प्रभारी ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >