जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर पहले दिन 50 क्विंटल खरीदा गया धान

पहले दिन शनिवार को जिले में पांच सरकारी क्रय केंद्रों पर कुल 50 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी. जिन केंद्रों पर पहले दिन धान की खरीदारी की गयी.

बक्सर. पहले दिन शनिवार को जिले में पांच सरकारी क्रय केंद्रों पर कुल 50 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी. जिन केंद्रों पर पहले दिन धान की खरीदारी की गयी, उनमें नावानगर व्यापार मंडल, दुल्फा पैक्स, इंदौर पैक्स, मुगांव और करहसी पैक्स पर धान खरीदे गए. अभी तक कुल दो हजार 75 किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.जिसमें गैर रैयत किसानों की संख्या 1077 व रैयत किसानों की संख्या 998 है. धान की खरीदारी के लिए कुल 135 क्रय केंद्र चयनित किए गए हैं. जिसमें 129 पैक्स व सात व्यापार मंडल पर धान खरीदा जायेगा. हालांकि अभी तक धान का लक्ष्य तय नहीं किया गया है. पिछले साल के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ही धान की खरीदारी की जा रही है. बताया जाता है कि नावानगर व्यापार मंडल पर 15 किवंटल, राजपुर प्रखंड के दुलफा पैक्स 25 किवंटल तो इटाढ़ी प्रखंड के इंदौर पैक्स पर पांच क्विंटल तो मुगांव व करहसी पैक्स पर भी पहले दिन पांच-पांच क्विंटल धान खरीदा गया. इस साल सामान्य धान का सरकारी दर 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. तो वही ग्रेड वन धान का रेट 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. साथ ही साथ 25 रुपये प्रति बोरा की राशि भी किसानों को दिया जायेगा.

किस प्रखंड के कितने किसान ने किया है आवेदन

प्रखंड आवेदन

ब्रह्मपुर 218

बक्सर 186

चक्की 61

चौगाई 41

चौसा 284

डुमरांव 174

इटाढ़ी 477

केसठ 15

नावानगर 291

राजपुर 163

सिमरी 166

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >