Buxar News: पांच खेलों में 21699 विद्यार्थी हुए शामिल

जिला बक्सर के शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारी और जिला प्रशासन के सहयोग से मशाल प्रतियोगिता काफी उमंग, उत्साह और जोश के साथ विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गयी

बक्सर

. जिला बक्सर के शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारी और जिला प्रशासन के सहयोग से मशाल प्रतियोगिता काफी उमंग, उत्साह और जोश के साथ विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गयी. प्रत्येक विद्यालय में काफी अच्छा माहौल विद्यार्थी और विद्यालय प्रशासन ने बनाये. मशाल प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, साइकिलिंग जैसी पांच विधाओं का आयोजन किया गया.

रविवार को बक्सर शिक्षा विभाग के प्राप्त आंकड़े के अनुसार प्रखंड डुमरांव के 70 विद्यालयों के दो हजार 495 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. वही इटाढ़ी के 66 विद्यालयों से 2 हजार 547, नवानगर के 62 विद्यालयों के 2 हजार 523, प्रखंड राजपुर के 89 विद्यालयों से 2 हजार 999 प्रतिभागी, नवानगर प्रखंड से 62 विद्यालयों के 2 हजार 530 प्रतिभागी, सिमरी के 69 विद्यालयों के 2 हजार 995, ब्रह्मपुर प्रखंड के 65 विद्यालयों से 2 हजार 792, बक्सर प्रखंड के 65 विद्यालयों से 3 हजार 55, केसठ प्रखंड के 21 विद्यालयों से 430, चक्की प्रखंड के 17 विद्यालयों से 405, चौगाई प्रखंड के 20 विद्यालय से 470 , चौसा प्रखंड के 34 विद्यालयों से 995 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित की. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मोहम्मद शारिक अशरफ ने विद्यालय खेल समिति से जुड़े सदस्यों की प्रशंसा की, साथ ही साथ आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में प्रभावी रणनीति बनाने की सलाह दी. संभाग प्रभारी डॉक्टर तेज बहादुर सिंह ने विद्यालय प्रशासन और खेल शिक्षक की भूमिका कि सराहना की. शिक्षक डॉक्टर मनीष कुमार शशि ने बताया कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने में मशाल खेल प्रतियोगिता 2024 अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से इतिहास लिखने जा रहा है. बताते चले की प्रधानाध्यापक, खेल शिक्षक, कंप्यूटर जानकार शिक्षक की सक्रिय सहयोग से इस विस्तृत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक जिला में संचालन संभव हो सका. जिला प्रशासन अपने मार्गदर्शन से शिक्षा विभाग को अवगत कराता रहा. शिक्षा विभाग ने विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर प्रथम चरण में आयोजन करने में सफलता प्राप्त की है. द्वितीय चरण सीआरसी के बाद प्रखंड संसाधन केंद्र पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा. तत्पश्चात जिला स्तर पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की बक्सर में सक्रिय भूमिका से इस खेल प्रतियोगिता को विद्यालय स्तर पर आयोजित करने में सफलता मिल सकी. अभिभावक अशोक कुमार सिंह, आकांक्षा यादव, राजेश कुमार उपाध्याय, मोहम्मद मुस्लिम इत्यादि ने शिक्षा विभाग की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >