29 नवंबर से मिलेगा पैक्स नामांकन के लिए आवेदन पत्र

राजपुर : प्राथमिक कृषि साख समिति के द्वारा प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके लिए सभी बूथों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है. साथ ही चुनाव के निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए अधिकारियों के द्वारा भी कार्यवाही […]

राजपुर : प्राथमिक कृषि साख समिति के द्वारा प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके लिए सभी बूथों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है. साथ ही चुनाव के निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए अधिकारियों के द्वारा भी कार्यवाही आरंभ कर दी गयी है.

तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए राजपुर में 30 नवंबर से नामांकन लिया जायेगा. इसके लिए 29 नवंबर को आवेदन पत्र की बिक्री की जायेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ चुनाव कर्मी सरयू चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाये जायेंगे.
सभी अभ्यर्थियों के लिए चुनाव प्राधिकार द्वारा तय किये गये आवेदन शुल्क एक हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है .चुनाव प्राधिकार द्वारा तय किये गये इस जमानत राशि के लिए प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए अनुसूचित जाति, महिला, पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करने पर 500 रुपये देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >