डुमरांव : डुमरांव शहरी क्षेत्र समेत सिमरी, ब्रह्मपुर और नावानगर प्रखंड में 29 जनवितरण प्रणाली दुकान के लिये आवेदन लेने की कवायद जारी है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगामी 30 नवंबर निर्धारित है. उक्त आशय की जानकारी एसडीओ हरेेंद्र राम ने दी. उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ मैट्रिक उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र के अलावा आवेदक कंप्यूटर चलाने में सक्षम हो, जिसका प्रमाण-पत्र हो.
आरक्षित के लिए प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, जहां दुकान खोलना है वहां का खाता-खेसरा समेत शपथ पत्र देना है कि आटा चक्की मिल नहीं है, इसके अलावा हमारे परिवार व रिश्तेदार में पीडीएस का दुकान नहीं है.
डुमरांव ग्रामीण में कसियां एक अनारक्षित, भोजपुर जदीद एक पिछड़ा वर्ग, सोवां एक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, डुमरांव नगर परिषद में वार्ड चार में एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड नौ में एक अनारक्षित महिला, वार्ड 19 में एक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 25 में एक अनारक्षित, सिमरी प्रखंड में ढ़काईच दो जिसमें एक अनारिक्षत और एक अनुसूचित जाति महिला, कठार एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला, पड़री दो जिसमें एक अनारक्षित और एक पिछड़ा वर्ग, राजपुर कला में एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला, गंगौली में एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग, खरहाटांड में एक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला, ब्रह्मपुर में गहौना में एक अनारक्षित वर्ग, कांट में दो जिसमें एक अलारक्षित व एक अत्यंत पिछ़डा वर्ग, ब्रह्मपुर में एक पिछ़ड़ा वर्ग और नावानगर में वैना में एक अनारक्षित महिला, भदार में दो अनारक्षित वर्ग एक और पिछड़ा वर्ग एक, बेलहरी में एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग, कड़सर में एक पिछड़ा वर्ग की महिला (3प्रतिशत) और गिरधर बरांव में एक अनारक्षित महिला का सीट है.
