हादसे से बाल-बाल बची जनशताब्दी एक्सप्रेस

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर गुरुवार की सुबह को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक दिलदारनगर-भदौरा के बीच उसिया हॉल्ट के समीप डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. वहीं जनशताब्दी एक्सप्रेस गुजर रही थी […]

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर गुरुवार की सुबह को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक दिलदारनगर-भदौरा के बीच उसिया हॉल्ट के समीप डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. वहीं जनशताब्दी एक्सप्रेस गुजर रही थी .

अधिकारियों ने आनन फानन में किसी तरह उसिया हॉल्ट के पहले जनशताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया और ट्रेन टूटी हुई पटरी से गुजरने से बच गयी, जिसके बाद डाउन लाइन का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. इसके बाद पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक दिलदानगर-भदौरा स्टेशन के बीच उसिया हाल्ट के समीप डाउन लाइन की पटरी टूट गयी.
इसी बीच इसकी सूचना पैनल रूम को मिली. जैसे ही इसकी सूचना रेल महकमे को मिली तो सभी के होश उड़ गये. इसी बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस की गुजरने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. किसी तरह से अधिकारियों ने जनशताब्दी एक्सप्रेस को उसिया हाल्ट से पहले रोक दिया. जिसके बाद एक बड़ा हादसा होने से टल गया. करीब एक घंटे तक डाउन लाइन का परिचालन ब्लॉक कर अधिकारियों ने पटरी की मरम्मत कर परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया.
कई ट्रेनों को भी जहां तहां रोक गया. वहीं बक्सर में यात्रियों को ट्रेन की सूचना नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्री सुबह में काफी परेशान भी दिखे. अधिकारियों के द्वारा किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी जा रही है. बक्सर स्टेशन मास्टर रंजन कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार की सुबह आठ बजे की है. पटरी टूटने की सूचना मिलते ही पटरी की मरम्मत कराया गया. उसकी मरम्मत कर परिचालन शुरू कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >