बक्सर : इस्लामपुर से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली मगध एक्सप्रेस के जेनरल बोगी के बाथरूम में एक महिला ने बच्चे को बक्सर स्टेशन पर जन्म दिया. वहीं इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी डॉक्टर की टीम को लेकर महिला का इलाज किया. उसके बाद महिला का इलाज कर उसे तूफान एक्सप्रेस से आगे के लिए भेज दिया गया. साथ ही मगध एक्सप्रेस को करीब आधा घंटा तक बक्सर में रोका गया.
मगध एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म
बक्सर : इस्लामपुर से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली मगध एक्सप्रेस के जेनरल बोगी के बाथरूम में एक महिला ने बच्चे को बक्सर स्टेशन पर जन्म दिया. वहीं इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी डॉक्टर की टीम को लेकर महिला का इलाज किया. उसके बाद महिला का इलाज कर उसे तूफान एक्सप्रेस […]

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के रहने वाले मित्राजन की पत्नी बबिता देवी अपने परिजन के साथ कानपुर के लिए मगध एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में यात्रा कर रही थीं. ट्रेन जैसे ही आरा से खुली तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी. प्रसव पीड़ा होने पर महिला ट्रेन के बाथरूम में चली गयी. साथ ही इसकी सूचना पास बैठे अपने परिजनों को दिया.
वहीं अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना एस्कॉर्ट पार्टी को दी. एस्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों ने इसकी सूचना बक्सर स्टेशन को दिया. वहीं जैसे ही मगध एक्सप्रेस बक्सर पहुंची तो अधिकारी डॉक्टर के साथ स्टेशन पर मौजूद थे. करीब 10 मिनट के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया.
इसके बाद महिला को बक्सर में उतार लिया. करीब आधे घंटे बाद मगध को आगे के लिए रवाना किया गया. वहीं डॉक्टरों ने महिला और उसके बच्चे का इलाज करने के बाद तूफान एक्सप्रेस से घर भेज दिया. अधिकारियों ने महिला को एक सीट दिया. जब लोगों को इस बात की सूचना मिली तो लोगों ने रेलवे अधिकारी को धन्यवाद दिया.