मुफस्सिल थाने में अचानक पहुंचे एसपी, मचा हड़कंप

बक्सर : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राह पर बक्सर एसपी भी चलने लगे हैं. जिस तरह डीजीपी किस जिले में पहुंच जायेंगे. इसकी भनक किसी को नहीं होती है. उसी तरह बक्सर एसपी भी उनकी राह पर चलने लगे हैं. वे कब किस थाने में पहुंच जायेंगे. इसकी सूचना किसी को नहीं रहती है. सोमवार […]

बक्सर : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राह पर बक्सर एसपी भी चलने लगे हैं. जिस तरह डीजीपी किस जिले में पहुंच जायेंगे. इसकी भनक किसी को नहीं होती है. उसी तरह बक्सर एसपी भी उनकी राह पर चलने लगे हैं. वे कब किस थाने में पहुंच जायेंगे. इसकी सूचना किसी को नहीं रहती है. सोमवार की देर शाम मुफस्सिल थाने में अचानक एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा पहुंचे गये. एसपी के पहुंचने से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया.

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा थाने का निरीक्षण करने के बाद फाइलों का अवलोकन किया और कई पुलिस पदाधिकारियों को फाइलों में त्रुटियों के बाद जमकर क्लास लगायी. एसपी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हर हाल में इलाकों में लंबित मामलों का खुलासा होनी चाहिए. केवल मामला दर्ज कर फाइल में नहीं रखना है. जितने भी लंबित मामले हैं उनका जल्द खुलासा कर उसकी रिपोर्ट भेजें.
इसके साथ ही शराब और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ मुहिम चलाकर छापेमारी करें, ताकि दीपावली और छठ पर्वों के दौरान आम लोगों को सुकून मिल सके. उन्होंने फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं फाइलों के अवलोकन के बाद कई बिंदुओं पर मिली त्रुटियों से एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई तरह के दिशा-निर्देश दिया.
सख्त हिदायत
मुफस्सिल थाने के पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि अनुसंधान, वाहन चेकिंग और शराब के खिलाफ अभियान चलाएं. इसके साथ ही कामों में सुस्ती बरतने वाले पुलिस-पदाधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
उपेंद्रनाथ वर्मा, एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >