एडमिट कार्ड को लेकर उमड़ी भीड़

बक्सर : स्नातक पार्ट टू की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर सभी कॉलेजों में पूरे दिन भीड़ लगी रही. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेजों में 18 अक्तूबर से परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसको लेकर एडमिट कार्ड का वितरण सभी कॉलेजों में किया गया. एडमिट कार्ड के लिए पूरे दिन कॉलेजों […]

बक्सर : स्नातक पार्ट टू की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर सभी कॉलेजों में पूरे दिन भीड़ लगी रही. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेजों में 18 अक्तूबर से परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसको लेकर एडमिट कार्ड का वितरण सभी कॉलेजों में किया गया. एडमिट कार्ड के लिए पूरे दिन कॉलेजों में काफी भीड़ लगी रही.

वितरण को लेकर कई काउंटर बनाये गये थे. जहां एडमिट कार्ड पाने के लिए छात्र-छात्राओं की कई कतारें लगी रही. वहीं चिलचिलाती धूप में एडमिट कार्ड पाने वाले छात्र-छात्राओं को घंटों लाइन में लगा रहना पड़ा. सबसे खस्ता हाल एमवी कॉलेज में था. एमवी कॉलेज के पुस्तकालय भवन में भी एडमिट कार्ड का वितरण किया गया, जहां घंटो छात्र-छात्राओं को पंक्तिबद्ध होकर खड़ा रहना पड़ा.
स्नातक वन में नामांकन के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़: बक्सर. स्नातक पार्ट वन में ऑन स्पॉट नामांकन के लिए बुधवार 16 अक्तूबर को अंतिम तिथि होने के कारण अबतक नामांकन से वंचित सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने इच्छित कॉलेजों में पहुंच गये. सर्वाधिक भीड़ एमवी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की लगी रही. जिसके कारण महाविद्यालय परिसर में अव्यवस्था का माहौल कायम हो गया था.
पूरा परिसर छात्र-छात्राओं से पट गया था. हमेशा वीरान रहने वाला एमवी कॉलेज परिसर बुधवार को पूरे दिन गुलजार रहा. कॉलेज में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. स्पॉट नामांकन के लिए इधर उधर छात्र-छात्राएं भटकते रहे. लिमिट संख्या होने के कारण ज्यादातर छात्र-छात्राओं को मायूस होकर घर वापस जाना पड़ा. स्पॉट नामांकन के तहत अपना नामांकन पाने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के मंसूबे पर पानी फिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >