बक्सर : संपत्ति विवाद में पिता ने बेटे को मार डाला

चौसा : प्रखंड के कोचाढ़ी गांव में संपत्ति के विवाद में रामबाबू सिंह ने अपने बेटे पप्पू सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वहीं, भाई को बचाने आया पिंटू सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पप्पू व पिंटू बहुत […]

चौसा : प्रखंड के कोचाढ़ी गांव में संपत्ति के विवाद में रामबाबू सिंह ने अपने बेटे पप्पू सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वहीं, भाई को बचाने आया पिंटू सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पप्पू व पिंटू बहुत छोटे थे तभी उनकी मां की मौत हो गयी थी. इसके बाद रामबाबू सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी. इधर, कई सालों से पप्पू व पिंटू अपने पिता से घर में हिस्से की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर रविवार की दोपहर हुए विवाद में रामबाबू सिंह ने धारदार हाथियार से अपने बेटे पप्पू सिंह पर वार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >