महिला के साथ छेड़खानी करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

बक्सर : शहर के बारी टोला में एक महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल युवक से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. गिरफ्तार युवक बारी टोला के रहने वाला सोनू कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि बारी […]

बक्सर : शहर के बारी टोला में एक महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल युवक से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. गिरफ्तार युवक बारी टोला के रहने वाला सोनू कुमार बताया जाता है.

बताया जाता है कि बारी टोला की रहने वाली एक महिला सोमवार की सुबह करीब चार बजे अपना दरवाजा खोल रही थी. तभी उसके पट्टीदार का लड़का सोनू कुमार ने शरीर पर गोंद फेंक दिया.
साथ ही महिला के साथ छेड़खानी करने लगा. किसी तरह से महिला ने अपने को बचाया और भागकर सारी बातें अपने परिजनों को बतायी. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं महिला के बयान पर सोनू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
साथ ही उसे जेल भेज दिया गया. महिला ने पुलिस को बताया कि सोनू कुमार कई बार खिड़की से महिला को देखता है. साथ ही उसे सोने नहीं देता. कई बार वह शराब का सेवन कर घर में घुस गया है. नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता के बयान पर एक नामजद के खिलाफ मामला करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >