नल जल योजना में गड़बड़झाला

सिमरी : बिना कनेक्शन के मकान एवं प्रतिष्ठान में बिजली जलाने वाले उपभोक्ता हो जाएं सावधान. बुधवार को धावा टीम ने बड़का राजपुर गांव में जब बिजली कनेक्शन की जांच की जा रही थी उसी वक्त बड़का राजपुर गांव निवासी स्व. शिव प्रकाश यादव के पुत्र नंद जी यादव अपने घर में एक बिजली कनेक्शन […]

सिमरी : बिना कनेक्शन के मकान एवं प्रतिष्ठान में बिजली जलाने वाले उपभोक्ता हो जाएं सावधान. बुधवार को धावा टीम ने बड़का राजपुर गांव में जब बिजली कनेक्शन की जांच की जा रही थी उसी वक्त बड़का राजपुर गांव निवासी स्व. शिव प्रकाश यादव के पुत्र नंद जी यादव अपने घर में एक बिजली कनेक्शन में एलटी तार से चुपके से दो बिजली का तार अपने घर में फंसाकर बिजली का उपभोग कर रहे थे.

कनीय अभियंता अमोद राज द्वारा बिजली विभाग के राजस्व का दुरुपयोग करने के विरुद्ध संबंधित थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया. साथ ही उस पर 34 हजार 665 रुपये जुर्माना लगाया गया. इस धावा टीम में दीपक चौहान एवं धर्मेंद्र मालाकार भी थे. कनीय अभियंता ने यह भी बताया कि प्रतिदिन बिजली कनेक्शन की जांच होती रहेगी.
अगर कोई भी व्यक्ति बिजली का उपभोग बिना कनेक्शन के कर रहे हैं उन पर कानून के अनुसार जुर्माना एवं कार्रवाई की जायेगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >