बक्सर जेल में रोहतास के सजायाफ्ता कैदी की मौत

बक्सर : बक्सर सेंट्रल जेल में रोहतास के एक कैदी की सोमवार को मौत हो गयी. कैदी रोहतास जिले के सूरजपुरा थाना के खरूवा गांव का रहने वाला श्रीभगवान यादव बताया जाता है. जेल प्रशासन ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी है. कैदी को हत्या के मामले में रोहतास से आजीवन कारावास की सजा […]

���क्सर : बक्सर सेंट्रल जेल में रोहतास के एक कैदी की सोमवार को मौत हो गयी. कैदी रोहतास जिले के सूरजपुरा थाना के खरूवा गांव का रहने वाला श्रीभगवान यादव बताया जाता है. जेल प्रशासन ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी है.

कैदी को हत्या के मामले में रोहतास से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद बक्सर सेंट्रल जेल में बंद था. मिली जानकारी के अनुसार बताया सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी श्रीभगवान यादव की पिछले कई महीनों से तबीयत खराब चल रही थी.
उसका इलाज जेल में चल रहा था. जब उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई तो उसे एक माह पहले सेंट्रल जेल से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सोमवार को करीब दस बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
वह 2005 को रोहतास जेल से बक्सर सेंट्रल जेल आया था. जेलर सतीश कुमार ने बताया कि बहुत दिनों से बीमार चल रहा था. हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी. उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. परिजनों के आते ही कैदी का शव उन्हें सौंप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >