घंटों जाम में फंसे रहे एसपी परेशान रही पुलिस

बक्सर : शहर में लगने वाले प्रतिदिन जाम से मंगलवार की सुबह जिले के पुलिस कप्तान को स्वयं रूबरू होना पड़ा. कप्तान साहब भी घंटो जाम में फंसे रहे. वहीं पुलिस उनको जाम से निकालने के लिए मशक्कत करती रही. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने जाम हटाया. इसके बाद एसपी की गाड़ी […]

बक्सर : शहर में लगने वाले प्रतिदिन जाम से मंगलवार की सुबह जिले के पुलिस कप्तान को स्वयं रूबरू होना पड़ा. कप्तान साहब भी घंटो जाम में फंसे रहे. वहीं पुलिस उनको जाम से निकालने के लिए मशक्कत करती रही. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने जाम हटाया.

इसके बाद एसपी की गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया. एसपी ने जिस वाहन के चलते जाम में फंसे थे. उस वाहन पर कार्रवाई करने के लिए नगर थाना और ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिया. जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर थाने ले गयी.
बता दें कि मंगलवार की सुबह एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन किया जाता है कि नहीं. इसी का जायजा लेने के लिए एसपी पुलिस लाइन जा रहे थे. जब उनका काफिला कलेक्ट्रेट रोड पर पहुंचा तो वहां से लेकर काफी दूर तक जाम लगा हुआ था.
इसी में उनका काफिले की गाड़ी भी फंस गयी. वहां खड़े लोग आपस में फंसे गाड़ी को देखकर कर कह रहे थे कि अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे. करीब आंधे घंटे के बाद एसपी के गार्ड ने किसी तरह से जाम हटाया. इसी बीच एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा अपनी गाड़ी से उतरे और जिस वाहन के चलते जाम लगा था. अपने गार्ड से फोटो खिंचवाया.
इसके बाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को कार पर कार्रवाई करने का आदेश दिया. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा का आदेश मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. लोगों का मानना है कि प्रशासन द्वारा व्यस्त समय में बड़े वाहनों का शहर में नो इंट्री के बाद भी बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं.
पर सरकारी हाकिमों द्वारा इस समस्या के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती है. खुद जाम में फंसे तो डंडा चमकाकर कुछ देर में उनकी गाड़ी जाम से निकाली गयी. बेचारा पब्लिक क्या करे? एसपी के जाम में फंसने की वजह के बारे में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गाड़ी से जुर्माना वसूला गया और छोड़ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >