दो माह बाद भी आरोपितों को नहीं ढूंढ़ पायी पुलिस

डुमरांव : डुमरांव थाने के गड़ेरी टोले में बीते 12 अप्रैल को हुई मारपीट के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है. आरोप है कि पुलिस आरोपितों का पता लगाने के लिए कुछ नहीं कर रही. डुमरांव थाने से महज पचास गज की दूरी पर मारपीट की […]

डुमरांव : डुमरांव थाने के गड़ेरी टोले में बीते 12 अप्रैल को हुई मारपीट के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है. आरोप है कि पुलिस आरोपितों का पता लगाने के लिए कुछ नहीं कर रही. डुमरांव थाने से महज पचास गज की दूरी पर मारपीट की यह घटना हुई थी, करीब दो माह बीत जाने के बाद भी अज्ञात आरोपितों का पता नहीं लगाया जा सका. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

फुटपाथी दुकानदार संघ का कहना है कि मारपीट के मामले में फरार लोगों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करे, अन्यथा हमलोग आंदोलन करेंगे. वार्ड संख्या तेरह के गड़ेरी टोला स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. मुहल्ले के लोगों का कहना है कि विवाद के कारण यहां सात निश्चय से नली-गली का निर्माण अधर में लटका हुआ है.
इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मिंटू हाशमी, गोलू हाशमी और टुनटुन हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चार अज्ञात लोग भाग निकलने में सफल रहे थे. फुटपाथी दुकानदार संघ के मिंटू हाशमी का कहना है कि मारपीट के मामले में फरार लोगों के खिलाफ यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो संघ आंदोलन करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >