बक्सर/इटाढ़ी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सिधाबांध गांव में मंगलवार की रात आयी बरात में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब स्कॉर्पियो में बैठकर शराब पी रहे लोगों की वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इसके बाद चारों ओर भगदड़ मच गया. हादसा उस समय हुआ जब लोग रात में जनवासा के दौरान नाच देख रहे थे.
नाच देखने के दौरान हुआ हादसा, मची अफरातफरी
बक्सर/इटाढ़ी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सिधाबांध गांव में मंगलवार की रात आयी बरात में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब स्कॉर्पियो में बैठकर शराब पी रहे लोगों की वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इसके बाद चारों […]

सभी घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मरीजों को पटना रेफर कर दिया. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इटाढ़ी थाना की पुलिस पहुंचकर स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस की मानें तो शराब पीने के दौरान हुए हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो का क्षतिग्रस्त कर दिया.
मृतक यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के पालमपुर गांव का रहने वाला रामनगीना सिंह बताया जाता है. जबकि सभी जख्मी सिधाबांध के रहने वाले प्रमल कुमार, संतोष सिंह, छोटू कुमार, सोनू कुमार और गहमर थाना के पालमपुर गांव का रहने वाला संजय कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि सिधाबांध गांव के रहने वाले संतोष कुमार की पुत्री की मंगलवार को शादी थी. बरात यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के पालमपुर गांव से आयी थी. बरात में जनवासा के दौरान नाच चल रहा था. दो लोग एक स्कॉर्पियो में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच स्कॉर्पियो अचानक चालू हो गयी और चलने लगी. जब तक वाहन में बैठे लोग कुछ समझ पाते तब तक स्कॉर्पियो ने छह लोगों को रौंद दिया.
घटना को लेकर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को स्कॉर्पियो को हटाकर बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने एक वृद्ध रामनगीना सिंह की मरने की पुष्टि की. डॉक्टरों ने सभी जख्मियों की स्थिति को नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया. वाहन में बैठे दोनों लोग भागने में सफल रहे. घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़-फोड़ कर दिया.
घटना की सूचना इटाढ़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. इटाढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को तोड़ दिया है. वाहन से शराब बरामद नहीं हुआ है. वाहन में कौन बैठा था इसका भी पता लगाया जा रहा है. सभी जख्मियों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.