घर में घुस महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र में घर में घुस एक महिला के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास का मामला प्रकाश में आया. वही पीड़िता के बयान महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस मामले दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. वही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के […]

बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र में घर में घुस एक महिला के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास का मामला प्रकाश में आया. वही पीड़िता के बयान महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस मामले दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. वही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को अकेला पाकर चार-पांच की संख्या में लोग घर में घुस गये.

सभी अपराधियों ने महिला के साथ मारपीट की. इसके बाद सभी ने महिला के नाक, कान और गले से सोने के गहने छिनने लगे. जब महिला ने इसका विरोध किया तो सभी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लेकिन इसी बीच महिला चिल्लाने लगी. महिला को चिल्लाते देख सभी अपराधी भागने में सफल रहे. पीड़ित महिला राजपुर थाना पहुंची, जहा पुलिस ने महिला थाना भेज दिया. राजपुर थाना के सहयोग से पीड़िता महिला थाना पहुंच. महिला ने सारी बाते थानाध्यक्ष को बताया.
महिला थानाध्यक्ष ने एफआइआर दर्ज करते हुए पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला थानाध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि पीड़िता ने दो लोगों की पहचान कर ली है. दोनों उसी गांव के रहने वाले है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. वही घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >