अपराधियों ने रिटायर शिक्षक से छीने एक लाख

बक्सर : नगर थाना बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ने रिटायर शिक्षक से एक लाख रुपये छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. घटना नगर थाने से एक किलोमीटर की दूरी मुनीम चौक के समीप की बताया जाता है. पीड़ित यूपी के बलिया जिले के नरही थाना के चौबेपुर गांव के रहनेवाले रिटायर शिक्षक शिवनारायण कुमार […]

बक्सर : नगर थाना बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ने रिटायर शिक्षक से एक लाख रुपये छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. घटना नगर थाने से एक किलोमीटर की दूरी मुनीम चौक के समीप की बताया जाता है.

पीड़ित यूपी के बलिया जिले के नरही थाना के चौबेपुर गांव के रहनेवाले रिटायर शिक्षक शिवनारायण कुमार बताया जाता है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के चौबेपुर गांव के रहने वाले रिटायर शिक्षक शिवनारायण कुमार बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे एसबीआइ बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर मुनीम चौक पर बैग खरीद रहे थे.
इसी बीच एक बाइक पर दो अपराधियों ने चौक के पास उससे रुपये का भरा हुआ बैग छीन लिया और भाग गये. बैग छीनने के बाद अपराधी किधर भागे रिटायर शिक्षक ने नहीं देखा. रिटायर शिक्षक ने इसकी सूचना अपने परिजनों को और नगर थाने की पुलिस को दी.
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापेमारी करनी शुरू कर दी. वहीं पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया. नगर थानाध्यक्ष शेर असलम अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >