अपराधी ने ब्लेड मारकर उड़ा लिये 1 लाख 20 हजार रुपये

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र की मल्लाह टोली में यूपी के युवक के बैग में ब्लेड मारकर 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पीड़ित की तरफ से एक युवक के खिलाफ नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट […]

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र की मल्लाह टोली में यूपी के युवक के बैग में ब्लेड मारकर 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पीड़ित की तरफ से एक युवक के खिलाफ नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गयी है.

पीड़ित ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि गाजीपुर के रहने वाले राजेंद्र राम अपने भांजे की शादी में बक्सर बरात में आये थे. उनके पास एक बैग में 1 लाख 20 हजार रुपये था. बरात मल्लाह टोली में ठहरी थी. इसी बीच रथ लाइट के मालिक सुंदर जायसवाल ने राजेंद्र राम के बैग में ब्लेड मारकर 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ा लिये.
कुछ देर बाद राजेंद्र ने बैग की जांच की तो पाया कि पैसा गायब है और बैग फट गया है. उन्होंने जांच की तो पाया कि सुंदर जायसवाल की अंगुली कटी हुई है. उसके पास ब्लेड है. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं राजेंद्र राम के बयान पर सुंदर जायसवाल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. नगर थानाप्रभारी शेर असलम अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी और कैमरे की जांच की जा रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >