बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने गंगा चेकपोस्ट से गुरुवार की सुबह दो तस्करों को 45 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. दोनों गिरफ्तार तस्कर डुमरांव का रहने वाला व्यास तुरहा और यूपी के बलिया का रहने वाला कमलेश राम बताया जाता है.
उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह गंगा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग जांच किया जा रहा था. इसी बीच दो लोग पैदल आ रहे थे. दोनों को रोक कर तलाशी ली गयी तो व्यास तुरहा के पास से 16 बोतल और कमलेश राम के पास से 29 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
