बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे कोच इंडिकेटर देखेंगे, तो छूट जायेगी ट्रेन!

शंशाक सिंह छोटू, बक्सर : बक्सर स्टेशन को ए प्लस का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन यहां सुविधा डी ग्रेड जैसी है. एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर दो नंबर प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर लगा है, लेकिन किसी काम का नहीं. हालत यह है कि ट्रेन आने पर यात्री बोगी को खोजने के लिए सामान हाथ […]

शंशाक सिंह छोटू, बक्सर : बक्सर स्टेशन को ए प्लस का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन यहां सुविधा डी ग्रेड जैसी है. एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर दो नंबर प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर लगा है, लेकिन किसी काम का नहीं. हालत यह है कि ट्रेन आने पर यात्री बोगी को खोजने के लिए सामान हाथ में लेकर प्लेटफॉर्म पर घूमते नजर आते हैं.

इससे न सिर्फ इनका समय बर्बाद होता है, बल्कि इन्हें परेशानी भी होती है. रेलवे ने स्टेशन पर महज दो माह पहले ही प्लेटफॉर्म एक और दो पर कोच इंडिकेटर लगाया था. इंडिकेटर लगने के कुछ दिन बाद ही कोच इंडिकेटर ने काम करना बंद कर दिया. लेकिन तब से लेकर आज तक वह काम नहीं कर रहा है. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर दिखता है : कोच इंडिकेटर पर ज्यादातर गाड़ी के आने पर प्लेटफॉर्म नंबर और बीएक्सआर ही डिस्पले ही रहता है. इंडिकेटर लगने के बाद से ही केवल यही दिखा रहा है.
इसके यात्रियों को कोच खोजने में काफी परेशानी होती है. कभी-कभी स्टेशन से शुरू होने वाली गाड़ियों के कोच नंबर डिस्पले होते हैं. लेकिन, बक्सर स्टेशन होकर गुजरने वाली दूसरे मंडल की ट्रेनों के कोच नंबर कोच इंडिकेटर में डिस्पले नहीं होता है.
यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया था कोच इंडिकेटर: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बक्सर स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर लगाया था. डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के आदेश के बाद 31 दिसंबर को चालू किया गया. लेकिन महज दस दिनों तक कोच इंडिकेटर ने अच्छे से काम किया.
उसके बाद जब से बंद हुआ तब से लेकर आज तक बंद है. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जब भी ट्रेन आती है तब यात्रियों को कोच खोजने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है. कभी काल तो यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >