बक्सर/नावानगर : सोनवर्षा ओपी के रामनगर टोला के कटहिया पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी को गोली मार सवा लाख रुपये लूट लिये. दोनों गिरफ्तार में से एक अपराधी भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के रहनेवाले प्रकाश राय और सोनवर्षा थाने का रहनेवाला विकास कुमार बताये जाते हैं. वहीं एक फरार अपराधी भोजपुर जिले का रहनेवाला मृत्युंजय पांडेय बताया जाता है.
गोली मारकर गल्ला व्यवसायी से सवा लाख लूटे
बक्सर/नावानगर : सोनवर्षा ओपी के रामनगर टोला के कटहिया पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी को गोली मार सवा लाख रुपये लूट लिये. दोनों गिरफ्तार में से एक अपराधी भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के रहनेवाले प्रकाश राय और सोनवर्षा थाने का रहनेवाला विकास […]

बताया जाता है कि रामनगर टोला के रहनेवाले महेंद्र यादव अपने गांव के कटहिया पुल पर गल्ला व्यवसाय का काम करते हैं. मंगलवार की दोपहर एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आये और उनसे गेहूं खरीदने की बात कही.
इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल से गल्ला व्यवसायी महेंद्र यादव पर गोली चला दी, जिसमें गोली उनके हाथ में जा लगी और वह जख्मी हो गये.
वहीं अपराधी उनके गल्ले में रखे सवा लाख रुपये लूट कर भागने लगे. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये. अपराधियों को भागता देख ग्रामीणों ने साहस दिखाया और दो अपराधी प्रकाश राय और विकास कुमार को पुल पर ही पकड़ लिया.
वहीं एक अपराधी मृत्युंजय पांडेय भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने दोनों अपराधियों की जमकर पिटाई कर दी. इसमें एक अपराधी विकास कुमार को अधमरा कर दिया. सोनवर्षा ओपी प्रभारी सुबोध कुमार मौके पर पहुंचकर दोनों अपराधियों को कब्जे में लेकर इलाज के लिए नावानगर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों अपराधियों का इलाज चल रहा है.
वहीं एक अपराधी विकास कुमार की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया. एक अपराधी से पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.